Sunday, August 16, 2026
HomeBiharहोली के दौरान उन्माद पैदा करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा,...

होली के दौरान उन्माद पैदा करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल।

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने होली के त्यौहार में निकाले जाने वाले झूमटा के दौरान उन्माद पैदा करने, मारपीट की घटना को अंजाम देने और घटना के बीच बचाव में आने पर थाना के चौकीदार को बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में थाना क्षेत्र के खगड़ी टोला बिथो शरीफ निवासी मुन्ना मांझी के पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि चाकंद थाना में दर्ज कांड संख्या 45/26 के अनुसन्धान के दौरान उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में पूर्व में भी कुछ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक अमन कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!