Tuesday, September 15, 2026
HomeBiharहम सेक्युलर की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक निर्देश

हम सेक्युलर की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक निर्देश

बेलागंज।हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बेलागंज पार्टी कार्यालय में सोमवार को एक  बैठक हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक चर्चा की गई।बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार और आम लोगों से जुड़कर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष टूटू खान ने प्रखंड स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने स्तर से क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक बात पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला महासचिव रंजेश कुमार ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना है।
बैठक में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत कुमार समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!