Thursday, September 17, 2026
HomeBiharनशा मुक्ति अभियान के तहत रामेश्वर प्लस उच्च विद्यालय में दिलाई गई...

नशा मुक्ति अभियान के तहत रामेश्वर प्लस उच्च विद्यालय में दिलाई गई शपथ

बेलागंज। रामेश्वर प्लस उच्च विद्यालय, बेलागंज में गुरुवार को प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की शपथ ली।

प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश और समाज के भविष्य हैं। उनकी जागरूकता से समाज को नशामुक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम में दिवाकर कुमार, रवि प्रकाश, मालवीय चंद्रमणि प्रसाद, प्रेम रंजन कुमार, निशा कुमारी, रिंकी कुमारी, रिंकू कुमारी, अंतरीना कुमारी, मानस कुमार, तरुण कुमार, प्रदीप कुमार मौर्य, अणेश कुमार, रिजवान उल्ला, कन्हाई दास, चंदन कुमार, जुली कुमारी, प्रीति मैम एवं रीमा सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सभी ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए तत्परता से कार्य करने का संकल्प लिया।

Most Popular

error: Content is protected !!