Friday, October 9, 2026
HomeBiharमोबाइल छीनने वाले दो स्नैचर पुलिस गिरफ्त में

मोबाइल छीनने वाले दो स्नैचर पुलिस गिरफ्त में

बेलागंज।चाकन्द थाना पुलिस ने क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग के मामले में चिन्हित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।छीने गए मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।पकड़े गए दोनों मोबाइल स्नैचर बेलागंज के दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किए गए हैं। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग के मामले में वांछित बेलागंज बाजार के हनुमान नगर निवासी उमेश कुमार के बेटे शंटू कुमार और प्राणपुर गांव के विजय कुमार के पुत्र अनुराग कुमार को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में प्रस्तुत करने के लिए गया जी भेज दिया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!