Friday, October 23, 2026
HomeBiharफरार अपराधियों पर कार्रवाई कर लंबित कांडो का करें शीघ्र निपटारा: सिटी...

फरार अपराधियों पर कार्रवाई कर लंबित कांडो का करें शीघ्र निपटारा: सिटी एसपी

गया।मिशन अनुसंधान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती के दिशा निर्देशानुसार बुधवार को  नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने बोधगया थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया एवं बोधगया थानाध्यक्ष के उपस्तिथि में बोधगया थाना में लूट,हत्या,डकैती एवं अन्य गंभीर लंबित कांडो की समीक्षा की। तत्पश्चात कांडो में सत्य पाए गए एवं फरार अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की की कारवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित सभी बिन्दुओं पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए, जल्द से जल्द कांड का निष्पादन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में सिटी एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों से अपना परिचय प्राप्त किया। इसके पूर्व सिटी एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!