Saturday, April 18, 2026
HomeBiharपुण्यतिथि पर स्व. धर्मदेव सिंह के कार्यों की हुई समीक्षा, जनसेवा की...

पुण्यतिथि पर स्व. धर्मदेव सिंह के कार्यों की हुई समीक्षा, जनसेवा की विरासत पर जोर

बेलागंज।  शुक्रवार को प्रखंड के बेल्हाड़ी गांव में पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. धर्मदेव सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके जनप्रतिनिधित्व काल के कार्यों की समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि 2011 से 2016 तक बेलागंज भाग संख्या 6 का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी विकास को प्राथमिकता दी। सभा में मौजूद लोगों ने शिक्षा, सड़क और पेयजल से जुड़े उनके प्रयासों को याद करते हुए उन्हें जमीनी नेता बताया। वक्ताओं के अनुसार, स्व. सिंह की कार्यशैली आम लोगों से सीधे जुड़ाव वाली थी, जिससे वे क्षेत्र में लोकप्रिय रहे।
कार्यक्रम में युवा नेता रविशंकर कुमार, ई. रविंद्र कुमार, समाजसेवी अमरेंद्र प्रियदर्शी,  सहित कई गणमान्य लोग एवं परिजन मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर उनकी पत्नी रामप्यारी देवी, अशोक कुमार, सर्वजीत कुमार, पूनम कुमारी, संजय कुमार, निर्मला देवी, अजय कुमार, विभा देवी, प्रेम कुमार ललिता देवी, मधु कुमारी, पूजा कुमारी, सुमन कुमार, सूचित कुमार, काजल कुमारी, अंकित कुमार, स्वीटी कुमारी आदि परिजनों ने भी श्रद्धांजलि दी।

Most Popular

error: Content is protected !!