Friday, April 17, 2026
HomeBiharडोभी में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 144 लीटर विदेशी शराब...

डोभी में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 144 लीटर विदेशी शराब जब्त

डोभी/ गया।डोभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध विदेशी शराब परिवहन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खैरा गांव के पास की गई, जहां एक बिना पंजीयन संख्या वाली Renault कार से शराब की खेप बरामद की गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मंटू कुमार (चालक) और विनय कुमार मुंडा के रूप में हुई है। दोनों झारखंड के चतरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं,छापेमारी के दौरान पुलिस ने वाहन से कुल 144 लीटर अवैध विदेशी शराब (384 बोतल) जब्त की है। यह शराब चोरी-छिपे परिवहन की जा रही थी।इस कार्रवाई में सब-इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!