Tuesday, July 21, 2026
HomeBiharबेलागंज के बेल्हाड़ी में ब्रह्म भगवान एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को...

बेलागंज के बेल्हाड़ी में ब्रह्म भगवान एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा।

बेलागंज

बेलागंज।प्रखंड के बेल्हाड़ी गांव में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह ब्रह्म भगवान एवं शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हुआ। मानपुर मठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य उर्फ वामन भगवान के सान्निध्य में आयोजित महायज्ञ में बेल्हाड़ी सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कलश यात्रा यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे, घोड़ा-रथ और बैंड के साथ प्राचीन सोइया घाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र जल से कलश भरकर महायज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव”, “जय श्रीराम” और “लक्ष्मी नारायण भगवान की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक अनुशासन के साथ यात्रा पूरी की। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की। यज्ञ समिति के अनुसार महायज्ञ 27 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक पूजा-अर्चना, हवन, प्रवचन, संगीतमय भजन-कीर्तन, रामकथा तथा ब्रह्म भगवान एवं शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूरे गांव में आयोजन को लेकर उत्सव का माहौल है।

Most Popular

error: Content is protected !!