Tuesday, July 21, 2026
HomeBiharडुमरावां-मायापुर सड़क की जर्जर हालत, ग्रामीणों में आक्रोश

डुमरावां-मायापुर सड़क की जर्जर हालत, ग्रामीणों में आक्रोश

वजीरगंज।तरवां पंचायत के मायापुर गांव सहित प्राणपुर, मंझगवां और असनौली को जोड़ने वाली डुमरावां-मायापुर मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सड़क जगह-जगह टूटकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की बारिश के बाद पूरी सड़क दलदल बन जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
सड़क की खराबी के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों और मरीजों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं, जबकि ऑटो और टोटो भी कीचड़ में फंस जा रहे हैं।मायापुर गांव के समाजसेवी *लाल बाबू सिंह, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, छोटे सिंह, रंजीत सिंह, हीरा सिंह, जनार्दन सिंह, संजय सिंह, बलकरण यादव और लक्ष्मण चौधरी* ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Most Popular

error: Content is protected !!