Saturday, August 15, 2026
HomeBiharवर्ष 2024 के चर्चित हत्याकांड में फरार पुत्र गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में...

वर्ष 2024 के चर्चित हत्याकांड में फरार पुत्र गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

वजीरगंज। वजीरगंज थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में हुए चर्चित रईस खान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित मो. शहबाज खां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी मंगलवार को जमुआवां रेलवे स्टेशन के समीप से की गई।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि टाली गांव निवासी रईस खान की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मो. शहबाज खां ने अपने भाई एवं एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर केनार-पवई पुल के समीप बाइक से जा रहे अपने पिता पर गोली चला दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई इम्तेयाज खां के आवेदन पर वजीरगंज थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने बताया कि इस कांड में एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे मो. शहबाज खां की तलाश जारी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे जमुआवां रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में शामिल एक अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!