गयाजी।गयाजी में हाईवे पर चलती कार पर एक नीलगाय कूद पड़ी जिसके कारण कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे नहर में जा गिरी जबकि नीलगाय की मौत हो गई.. गनीमत रही की नहर में पानी था जिसके कारण कर पानी में ही कार तैरने लगी, नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी.. वही खेतों में काम कर रहे हैं किसान दौड़े और सभी को नहर में गिरी कार से बाहर निकाला, सभी तीनों छात्र थे और बोधगया आईआईएम से पटना एग्जाम देने के लिए जा रहे थे.. घटना चंदौती थाना क्षेत्र के नियाज़ीपुर हाईवे पर घटना घटी, वही क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
पीड़ित छात्र विशाल कुमार पांडे ने बताया कि मैं एग्जाम देने के लिए अपने तीन दोस्तों के साथ बोधगया आईआईएम से पटना आर्यभट्ट जा रहा था तभी दो से तीन नीलगाय सड़क पर तेज दौड़ते हुए पार करने लगी जिसमें से एक नीलगाय मेरे कार पर ही कूद गई जिसका कारण गाड़ी अनबैलेंस हुआ और नहर में गिर गई जबकि नीलगाय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया, वही सभी को हल्की-फुल्की चोटे भी आई है।












