Friday, April 17, 2026
HomeBiharटीपौ गांव के बघार मेँ लगी आग हजारों का नुकसान

टीपौ गांव के बघार मेँ लगी आग हजारों का नुकसान

वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टीपौ गांव के बधार में बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अचानक एक गेहूँ के खेत में आग लग गई, जिससे किसानों का सवा बिगहा फसल जलकर राख हो गया। सरपंच प्रतिनिधि क्रांतिविर शर्मा ने बताया कि किसी कारण से आग लगी और हवा के जोर से आग फैल गई, जिससे लगभग सवा बिगहा गेहूँ की फसल जल गया। किसान साकिद खान, नवाजिश खान एवं बटाईदार मो शकूर मियां को आगलगी से नुकसान हुआ है। आगलगी के बाद स्थानीय थाना से मिनी दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका|  लेकिन तब तक सवा बिगहा गेहूँ जल गया।

Most Popular

error: Content is protected !!