Thursday, August 20, 2026
HomeBiharबेलागंज में भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार,...

बेलागंज में भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

बेलागंज।बेलागंज थाना की पुलिस ने बुधवार की दोपहर बाद बेलागंज के ऐतवारी बाजार में एक किराए के गोदाम नुमा मकान में छापेमारी कर व्यापक पैमाने पर विदेशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलागंज के एतवारी बाजार में व्यापक पैमाने पर विदेशी शराब उतारा गया है। गुप्त सूचना के बाद अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें अवर पुलिस निरीक्षक अनिवेश कुमार, राजन कुमार, अमन कुमार, अनवर अली सहित सुरक्षा बल के जवानों को शामिल कर छापेमारी की गई। जहां से भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब और बियर बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी आदित्य राज, पिता स्व संजय साव, शकूराबाद जिला जहानाबाद का निवासी है। जो बेलागंज में अपने मौसा कृष्णा प्रसाद के यहां रहकर शराब का कारोबार कर रहा था। जहां से पुलिस ने लगभग 136 लीटर विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब, 36 लीटर बियर और 5 लीटर देशी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के ऊपर पूर्व में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े होने का मामला दर्ज है। बेलागंज थाना कांड संख्या 462/24 का नामजद आरोपी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जिस मकान में शराब बरामद हुआ है। उसकी भी जांच कर रही है और जांचोपरांत मकान मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!