Friday, July 17, 2026
HomeBiharदीवार पर पानी देने के दौरान गिरे अधेड़ की मौत

दीवार पर पानी देने के दौरान गिरे अधेड़ की मौत

गरीब परिवार को जनप्रतिनिधियों ने दी आर्थिक सहायता
वजीरगंज।प्रखंड के तरवां गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय रघु मांझी की मौत हो गई। बताया जाता है कि रघु मांझी अपने घर की दीवार पर पानी दे रहे थे। इसी दौरान अचानक गिर पड़े, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मृतक रघु मांझी, बाले मांझी के पुत्र थे। उनकी पत्नी मिनटेर देवी हैं। दंपति की कोई संतान नहीं है। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार गहरे सदमे में है।घटना की सूचना मिलते ही 20 सूत्री सदस्य एवं जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, मुखिया प्रतिनिधि रामाशंकर यादव तथा सरपंच प्रतिनिधि क्रांतिवीर शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान मोहम्मद आरिफ और रामाशंकर यादव ने अपनी ओर से दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह से मांग की है कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस विपत्ति की घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके।

Most Popular

error: Content is protected !!