Thursday, August 6, 2026
HomeBiharकेदारनाथ +2 विद्यालय तरवां  में यूको क्लब द्वारा पौधरोपण, बच्चों को पर्यावरण...

केदारनाथ +2 विद्यालय तरवां  में यूको क्लब द्वारा पौधरोपण, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वजीरगंज ।पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को केदारनाथ +2 उच्च विद्यालय तरवां  में यूको क्लब के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रभारी मनोज कुमार के देखरेख में किया गया। इस अवसर पर रिशु रानी, नंदनी कुमारी, वर्षा कुमारी, चाँदनी कुमारी, अजीत कुमार, आयुष कुमार, दीपक कुमार, धनराज कुमार, निरंजन कुमार, सन्नी कुमार सहित कई छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए।
इस मौके पर यूको क्लब के प्रभारी शिक्षक आनंदपूर्णानंद, वरुण कुमार, मुन्ना कुमार, गणेश पांडेय, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, कुमारी नीरज, ममता कुमारी, रीता कुमारी, सुष्मिता सिन्हा, सरिता कुमारी एवं मो. जावेद कलामी आदि उपस्थित थे।
शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे ही जीवन के आधार हैं। ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण से बचाव के लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण कर उनका हौसला भी बढ़ाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Most Popular

error: Content is protected !!