वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बभंडीह के निकट गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया।पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 60 से 65 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सके।
वजीरगंज थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतका की पहचान कराने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल वजीरगंज थाना से संपर्क करें, ताकि मृतका की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।
