Thursday, August 6, 2026
HomeBiharचाकंद थाना का वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

चाकंद थाना का वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बेलागंज। चाकंद थाना की पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बड़ही बिगहा गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में गया केंद्रीय कारा भेज दिया गया।
चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बड़ही बिगहा गांव में छापेमारी कर वारंटी सीताराम दास, पिता जग्गू दास, को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय से फरार चल रहे वारंटियों एवं अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चाकंद थाना पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

Most Popular

error: Content is protected !!