Saturday, August 8, 2026
HomeBiharमिशन अनुसंधान के तहत सभी आईओ के साथ हुआ समीक्षा

मिशन अनुसंधान के तहत सभी आईओ के साथ हुआ समीक्षा

बेलागंज। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने’मिशन अनुसंधान के तहत शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में लंबित कांडों की क्रमवार समीक्षा की।समीक्षा के क्रम में थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में हत्या,डकैती,लूट,छिनतई और अन्य गंभीर लंबित अपराधों में संलिप्त फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तुरंत सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित सभी आईओ को दिए। सुनील कुमार द्विवेदी ने समीक्षा के दौरान फरार अपराधियों के विरुद्ध वारंट और कुर्की जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने लंबित कांडों के सभी बिंदुओं पर यथोचित कारवाई करने का निर्देश देते हुए जल्दी से जल्दी कांडों का निष्पादन करने को कहा।

Most Popular

error: Content is protected !!