बेलागंज। चाकंद थाना की पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के पास से करीब 15 लीटर देशी महुआ शराब भी बरामद की गई है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। चाकंद थानाध्यक्ष के अनुसार, थाना कांड संख्या 176/26, दिनांक 7 अगस्त 2026, धारा 30(ए) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार, पिता स्वर्गीय महेन्द्र मांझी, निवासी बारा भुईयाटोली, थाना चाकंद, जिला गया को पुलिस ने बारा भुईयाटोली से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 15 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। वहीं, चाकंद थाना कांड संख्या 177/2026, दिनांक 7 अगस्त 2026, धारा 37(सी) बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त रिजु पासवान, पिता गिरजा पासवान, निवासी कमालपुर, थाना चाकंद, जिला गया को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

