Monday, July 20, 2026
HomeBiharडायन मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल, अन्य...

डायन मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी

बेलागंज । बेलागंज थाना पुलिस ने डायन प्रताड़ना अधिनियम से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जून 2026 को वादी ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गांव के एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर कुछ लोगों ने उनकी मां पर डायन होने का आरोप लगाया। आरोप है कि दशरथ मांझी एवं उसके सहयोगियों ने गाली-गलौज की तथा विरोध करने पर मारपीट कर वादी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस संबंध में बेलागंज थाना कांड संख्या 394/26, दिनांक 26.06.2026 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गया के निर्देश पर लंबित मामलों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में दशरथ मांझी (पिता स्वर्गीय कामेश्वर मांझी), निवासी एरकी तथा करण मांझी (पिता चन्द्रदेव मांझी), निवासी बड़ी बिगहा शामिल हैं। दोनों बेलागंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Most Popular

error: Content is protected !!